सुल्तानपुर की सियासी बिसात:42 सालों में भाजपा का 'अर्श से फर्श और फिर अर्श' तक का सफर, इसौली का किला आज भी अभेद्य

Nov 25, 2026 - 07:44
0
सुल्तानपुर की सियासी बिसात:42 सालों में भाजपा का 'अर्श से फर्श और फिर अर्श' तक का सफर, इसौली का किला आज भी अभेद्य
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सुल्तानपुर जिले की पांच विधानसभा सीटों का अपना अलग सियासी मिजाज रहा है। 1980 से लेकर 2022 तक के चुनावी इतिहास (इसौली के एक उपचुनाव को छोड़कर सभी सीटों पर हुए 11 आम चुनावों) के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ बेहद दिलचस्प रहा है। जिले में जहां सुल्तानपुर सदर (जयसिंहपुर) सीट पर पार्टी ने सबसे ज्यादा 5 बार कमल खिलाया, वहीं इसौली सीट आज भी भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है, जहां उसे पिछले चार दशकों में महज एक बार ही जीत नसीब हुई है। आंकड़े गवाह हैं कि 2017 और 2022 की 'मोदी-योगी लहर' से पहले जिले की अधिकांश सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। कई बार तो पार्टी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और दो मौके ऐसे भी आए जब पार्टी ने मैदान में प्रत्याशी तक नहीं उतारा। सुल्तानपुर सीट भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ रहा। पार्टी यहां 1993, 1996, 2002, 2017 और 2022 में जीती। कादीपुर सुरक्षित सीट पर भाजपा ने 1991, 1996, 2017 और 2022 में परचम लहराया। सदर/जयसिंहपुर पर 1991 की राम लहर के बाद पार्टी को यहां जीत के लिए 26 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। यहां 1991, 2017 और 2022 में जीत मिली। लंभुआ में भाजपा ने 1996, 2017 और 2022 में जीत दर्ज की। इसौली में भाजपा के लिए सबसे कठिन सीट। पार्टी यहां सिर्फ 1991 में ही जीत सकी है। इसके बाद से लगातार उसे हार का सामना करना पड़ रहा है। 2012 का सबसे बुरा दौर 2012 के विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर जिले में भाजपा का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी और पांचों सीटों पर वोट प्रतिशत 3.63%से लेकर 14.57%के बीच सिमट कर रह गया। 1980 में कादीपुर और 2007 में लंभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा था। 1985 के चुनाव में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उपजी सहानुभूति लहर के बीच इसौली में भाजपा को महज 0.95% और सदर में 1.78% वोट ही मिल पाए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User