लाखों दीपों से जगमगाया संगम,रोशन हुए घाट; VIDEO:जमकर आतिशबाजी हुई, दीपदान कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की
संगम नगरी प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को देव दीपावली का पर्व भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया गया। जिला प्रशासन और प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस भव्य आयोजन में संगम नोज सहित शहर के विभिन्न घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दीपों की अद्भुत छटा और आकर्षक सजावट ने संगम क्षेत्र को अलौकिक स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना और न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां त्रिवेणी की भव्य आरती की और विधि-विधान से दीपदान कर सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की। विडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें…….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)