लखनऊ में सत्य साई बाबा का 100वां जन्मोत्सव:आशियाना के शहनाई लॉन में भजन-कीर्तन व हवन, केक काटकर बांटा प्रसाद
लखनऊ में श्री सत्य साई सेवा संगठन की ओर से भगवान श्री सत्य साई बाबा का 100वां जन्मोत्सव आशियाना स्थित शहनाई लॉन में मनाया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से संगठन की विभिन्न समितियों की ओर से ओंकारम्, सुप्रभातम्, नगर संकीर्तन, ध्यान, हवन और भजन-कीर्तन सहित कार्यक्रम हुए। साई भक्तों ने घरों पर भी परिवारजनों और मित्रों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम का समापन जन्मदिन गीत, केक कटिंग, मंगल आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजनों के माध्यम से भगवान श्री सत्य साई बाबा के प्रेम, सेवा, त्याग और मानव कल्याण के संदेश को प्रसारित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)