सुल्तानपुर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया:पुलिस लाइन में शहीद स्तंभ पर अर्पित किए पुष्प, मौन रखकर किया याद

Oct 21, 2026 - 17:52
0
सुल्तानपुर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया:पुलिस लाइन में शहीद स्तंभ पर अर्पित किए पुष्प, मौन रखकर किया याद
सुल्तानपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विनीत जायसवाल ने शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के एसपी बृजेश कुमार मिश्र, सीओ नगर राघवेन्द्र सिंह, सीओ लम्भुआ ऋतिक कपूर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्र के प्रति समर्पण पूरे पुलिस बल के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सुल्तानपुर पुलिस ने सभी वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User