सुस्त राजस्व वसूली पर ADM नाराज, मंडी सचिव को फटकार:कन्नौज में तहसीलदारों के कार्यों पर जताया असंतोष, IGRS रैंकिंग में पिछड़े
कन्नौज कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम करीब पांच बजे ADM देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें राजस्व वसूली, न्यायालयों में लंबित मुकदमों और IGRS शिकायतों के निस्तारण की स्थिति परखी गई। कामकाज में लापरवाही और सुस्ती मिलने पर ADM ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने और तय लक्ष्यों के अनुसार काम करने की हिदायत दी। मंडी सचिव के काम पर जताया असंतोष बैठक में स्टाम्प, वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन और विद्युत विभाग की राजस्व वसूली की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान मंडी सचिव के कामकाज पर ADM ने असंतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी सचिव नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें और अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करें। ADM ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 45 और 90 दिन से पुराने मुकदमों की बनेगी सूची सभी तहसीलदारों के न्यायिक कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर भी ADM ने नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित वादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों की समीक्षा के दौरान धारा-34 के वादों पर विशेष जोर दिया गया। ADM ने 45 दिन और 90 दिन से अधिक समय से लंबित मुकदमों की अलग-अलग सूची तैयार करने को कहा, ताकि पुराने मामलों की पहचान कर उनके निस्तारण में तेजी लाई जा सके। छिबरामऊ और तिर्वा में सबसे ज्यादा IGRS शिकायतें लंबित IGRS शिकायतों की समीक्षा में छिबरामऊ और तिर्वा के SDM स्तर पर सबसे अधिक मामले लंबित पाए गए। इस पर ADM ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के साथ समस्या का वास्तविक समाधान भी सुनिश्चित किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)