ताइक्वांडो अकैडमी में बेल्ट टेस्ट संपन्न:सुल्तानपुर में एसोसिएशन की ओर से सफल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Nov 07, 2026 - 22:28
0
ताइक्वांडो अकैडमी में बेल्ट टेस्ट संपन्न:सुल्तानपुर में एसोसिएशन की ओर से सफल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
सुल्तानपुर में अमीना ताइक्वांडो अकैडमी के खिलाड़ियों ने बेल्ट टेस्ट पास किया। सुल्तानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अकैडमी में आयोजित टेस्ट में खिलाड़ियों ने येलो, ग्रीन, ग्रीन वन, ब्लू, ब्लू वन, रेड और रेड वन बेल्ट हासिल की। येलो बेल्ट पाने वालों में सारांश एस. निर्मल, विजेता वर्मा, समीक्षा श्रीवास्तव, आदित्य शुक्ला, महक सोनी, विवस्वत राय और विधान वर्मा शामिल हैं। ग्रीन बेल्ट में अलंकृता, अनन्या वर्मा, आराध्या, अनामृता, अर्तिका, माही और हर्ष सफल हुए। ग्रीन वन बेल्ट में आनवी, वैष्णवी और परिमार्जिता चौरसिया ने टेस्ट पास किया। ब्लू बेल्ट में अक्षांश, कुशाग्र राव और शालिनी ओझा उत्तीर्ण हुए। ब्लू वन बेल्ट में यथार्थ मौर्य, परिनिष्ठिता चौरसिया और आर्या सफल रहे। अनुज शुक्ला ने रेड और मान्यता ने रेड वन बेल्ट हासिल की। अकैडमी की प्रशिक्षक और राष्ट्रीय पदक विजेता अमीना बानो ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और मेहनत के जरिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मदन सिंह और सदस्य कांति सिंह एवं विनय श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User