डेंगू से महिला की मौत, 14 मरीज पॉजिटिव:44 संदिग्धों की जांच में संक्रमण की पुष्टि; स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीमें भेजीं

Nov 07, 2026 - 22:28
0
डेंगू से महिला की मौत, 14 मरीज पॉजिटिव:44 संदिग्धों की जांच में संक्रमण की पुष्टि; स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीमें भेजीं
पीलीभीत की पूरनपुर तहसील के केसरपुर गांव में डेंगू का प्रकोप सामने आया है। बुखार से पीड़ित 35 साल की महिला की मौत के बाद गांव के 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच और बचाव के लिए टीमें भेजी हैं। 44 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह के निर्देश पर गांव में घर-घर जांच कराई गई। इस दौरान बुखार से पीड़ित 44 संदिग्ध लोगों के रक्त नमूने लिए गए। इन्हें जिला मुख्यालय की बीएसएल लैब में एलाइजा जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में 14 लोगों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निरोधात्मक उपाय करने और कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं। विभागीय निगरानी पर उठ रहे सवाल जिला स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग अब तक स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करता रहा है। वहीं, विभाग की निगरानी और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी बरेली में रहते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार कार्यालय पहुंचते हैं। उनकी फील्ड में निगरानी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। बजट के इस्तेमाल पर भी आरोप स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि संचारी रोग नियंत्रण के बजट का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। विभागीय स्तर पर केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है। यह भी आरोप है कि गांवों में डेंगू का लार्वा पनपने के दौरान प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति बिगड़ने के बाद जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User