तान्या कुमारी विकसित भारत चैलेंज में जिला चैंपियन बनीं:औरैया की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागी चुने, राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

Nov 20, 2026 - 16:54
0
तान्या कुमारी विकसित भारत चैलेंज में जिला चैंपियन बनीं:औरैया की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागी चुने, राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे
औरैया के कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विकसित भारत जिला चैलेंज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अजीतमल विकासखंड के अनंतराम की तान्या कुमारी जिला चैंपियन बनीं। यह प्रतियोगिता विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत हुई। इसका आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के समन्वय से किया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता तीसरा चरण था। दूसरे चरण की निबंध प्रतियोगिता में सफल होकर चुने गए प्रतिभागियों ने पीपीटी राउंड में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय ‘जनसांख्यिकीय लाभांश एवं मानव पूंजी विकास’ था। प्रतिभागियों ने विषय पर अपनी प्रस्तुति, विचार और तर्क रखे। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर सुझाव दिए। प्रतियोगिता में छह विजयी प्रतिभागियों को चुना गया। उन्हें तीन-तीन सदस्यों की दो टीमों में शामिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। वहां वे औरैया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, निर्णायक मंडल के नामित सदस्य और सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User