उन्नाव में स्कूल मान्यता में फर्जीवाड़े का आरोप:फर्जी कागजों से स्कूल की मान्यता लेने का आरोप; प्रबंधक को दस्तावेज देने का अंतिम मौका

Nov 22, 2026 - 07:09
0
उन्नाव में स्कूल मान्यता में फर्जीवाड़े का आरोप:फर्जी कागजों से स्कूल की मान्यता लेने का आरोप; प्रबंधक को दस्तावेज देने का अंतिम मौका
उन्नाव के सफीपुर स्थित शांति शिक्षा निकेतन प्राइमरी पाठशाला/जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक पर फर्जी अभिलेखों से मान्यता लेने का आरोप है। शिकायत और विभागीय जांच के बाद भी प्रबंधन मान्यता से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं दे सका। बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने प्रबंधक को एक सप्ताह के भीतर खुद उपस्थित होकर अभिलेख प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया है। निर्धारित समय में दस्तावेज नहीं देने पर विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच मामला सफीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेथीटीकुर का है। चकलवंशी निवासी अवधेश कुमार ने 6 नवंबर 2024 को शिकायत देकर स्कूल की मान्यता की जांच कराने और अनियमितता मिलने पर मान्यता रद्द करने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर सफीपुर एसडीएम की राजस्व टीम ने 17 अक्टूबर 2023 को मौके पर जांच की थी। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम पंचायत मेथीटीकुर के गाटा संख्या 1298 में स्कूल की इमारत नहीं थी। जमीन का रकबा 0.2260 हेक्टेयर है। मौके पर खेती हो रही थी और स्कूल के नाम पर खेल का मैदान भी नहीं मिला। मान्यता के बाद स्कूल की जगह बदलने का आरोप बीएसए कार्यालय ने 24 नवंबर 2025 को खंड शिक्षाधिकारी सफीपुर को जांच सौंपी थी। खंड शिक्षाधिकारी की 1 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में स्कूल के संचालन की जगह को लेकर भी जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, मान्यता मिलने के समय स्कूल टंकी के पास चकलवंशी मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहा था। आरोप है कि बाद में प्रबंधक ने विभाग की अनुमति के बिना स्कूल की जगह बदल दी। जांच में बताया गया कि वर्तमान में स्कूल सरकारी स्कूल के पास, मुख्य मार्ग से अंदर की ओर चल रहा है। वहीं, शांति शिक्षा निकेतन प्राइमरी पाठशाला मुन्नू मोहिनी जूनियर हाईस्कूल की इमारत में संचालित हो रही है। 14 मई के जवाब में भी नहीं मिले जरूरी दस्तावेज प्रबंधक ने 14 मई को विभाग को जवाब दिया था, लेकिन उसमें भी मान्यता से संबंधित जरूरी अभिलेख और साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद बीएसए ने पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर खुद उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है। अभिलेखों के आधार पर होगा अगला निर्णय विभाग की ओर से प्रबंधक को स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में मूल अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर मान्यता से जुड़े मामले में अगला निर्णय लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User