तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत:महोबा के चरखारी में हादसा; दो लोग गंभीर घायल

Nov 06, 2026 - 08:37
0
तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत:महोबा के चरखारी में हादसा; दो लोग गंभीर घायल
महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गौरहारी में राठ रोड पर गौशाला के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार कमतू की मौत हो गई, जबकि रोहित और रवि गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक पर तीनों चरखारी से कैथी गांव जा रहे थे। बाइक रोहित चला रहा था। बाइक का नंबर UP95AB3014 था। तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। घटना की सूचना पर गौरहारी पुलिस चौकी और 112 पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा और उनकी टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। वहां से उन्हें महोबा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान कमतू (50) की मौत हो गई। रोहित (25) और रवि (30) गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने कमतू का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User