तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी:लखनऊ में दोनों हाथ, एक पैर और नाक की हड्डी टूटी; ड्राइवर फरार
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार आशुतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों हाथ, एक पैर और नाक की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल, आशियाना पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूसा लेने जा रहे थे आशुतोष पारा के आशुतोष नगर निवासी अखिलेश कुमार यादव के मुताबिक, उनका बेटा आशुतोष 9 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे बाइक से भूसा लेने दौदा खेड़ा-बलखंडी मार्ग जा रहा था। इसी दौरान आरडीएसओ-मानकनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए टक्कर लगने से आशुतोष सड़क पर गिर गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि कार चालक रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पिता अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच में आशुतोष के दोनों हाथ, एक पैर और नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि की। बेटे की गंभीर हालत के कारण पिता तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके। तीन दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा आशुतोष की हालत स्थिर होने पर पिता ने 10 नवंबर को पारा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 12 नवंबर को कार नंबर यूपी32एमएच2067 के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)