संभल में गोली मारकर महिला की हत्या, सड़क पर फेंका:पहचान नहीं हुई, फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए
संभल के गांव ततारपुर संदल के बाहर चंदनकोटा रोड पर शुक्रवार सुबह 55 साल की महिला का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे और सड़क पर खून फैला हुआ था। घटना के पांच घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। खेतों की ओर जा रहे किसानों ने देखा शव सुबह करीब 8:30 बजे खेतों की ओर जा रहे किसानों ने सड़क किनारे महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रशासक टिंकू सागर को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत हिसामपुर चौकी प्रभारी अरुण चौधरी और थाना नखासा प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद असमोली सीओ अमन सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके से जांच के लिए नमूने जुटाए। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। चंदनकोटा और मोहम्मदपुर भंडा इलाके के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सिर में गोली लगने की आशंका, पोस्टमॉर्टम से होगी पुष्टि ग्रामीणों का कहना है कि महिला के सिर में गोली लगी थी। सीओ अमन सिंह ने सिर पर चोट के निशान होने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि गोली या किसी दूसरे हथियार से चोट लगने की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस जांच कर रही है कि महिला की मौत किन हालात में हुई और वह वहां कैसे पहुंची। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पहचान नहीं होने के कारण 72 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। उनके मुताबिक, शव करीब चार से पांच घंटे पुराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)