तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से डेकोरेशन कर्मी की मौत:चालक फरार; पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

Nov 22, 2026 - 16:49
0
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से डेकोरेशन कर्मी की मौत:चालक फरार; पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
कानपुर के चकेरी में शनिवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक शादी समारोहों में डेकोरेशन का काम करता था। वह साथी के साथ काम खत्म करके घर लौट रहा था। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की तलाश कर रही है। साथी के साथ घर लौट रहा था युवक चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी गोविंदा श्रीवास्तव (32) शादी समारोहों में डेकोरेशन का काम करते थे। परिवार में पत्नी शिखा और बेटी किंजल हैं। भाई कन्हैया ने बताया कि शनिवार रात गोविंदा काम खत्म करने के बाद अपने साथी मोनू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मोनू लालबंगला का रहने वाला है। रात करीब 11:30 बजे दोनों मंगला विहार पुलिया के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गोविंदा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से घायल गोविंदा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User