सलमान खुर्शीद बोले- दिल जुड़ेंगे तो गठबंधन सफल होगा:फर्रुखाबाद में कहा, यूपी और उत्तराखंड में प्रयास जारी, मिलकर BJP को चुनौती देंगे
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रविवार को फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील क्षेत्र के पितौरा गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल जुड़ते हैं तो गठबंधन सफल रहता है। खुर्शीद ने कहा, "हम लोग मिलकर लड़ेंगे और अच्छा गठबंधन होगा। हम बीजेपी को चुनौती दे सकेंगे।" उन्होंने कहा कि कौन कितने नंबर लेता है और कौन कितने नंबर देता है, इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सम्मान के साथ और दिल जोड़कर होना चाहिए। उनके मुताबिक, दिल जुड़ते हैं तो गठबंधन हमेशा सफल रहता है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों जगह प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि 26 तारीख को भी उत्तर प्रदेश में यह प्रयास चल रहा है। खुर्शीद ने कहा कि लोग जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं और समय बदलता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारी आने वाली है। उन्होंने उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)