हिन्दू जन जागरण सभा की तैयारी:महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत की अध्यक्षता में बैठक, दिल्ली कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा
सनातन हिंदू वाहिनी भारत की ओर से 28 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली हिंदू जन जागरण सभा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के पहुंचने की संभावना है। सभा का आयोजन सिविक सेंटर, सी ब्लॉक, रामलीला मैदान, दिल्ली में किया जाएगा। बैठक में स्वामी रामनाथ, विजय सिंह, शशि पांडेय, ओमप्रकाश, यश ठाकुर और मानव ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)