टेलीग्राम पर लिंक टच करते ही निकले 2.79 लाख:सहारनपुर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

Nov 06, 2026 - 08:37
0
टेलीग्राम पर लिंक टच करते ही निकले 2.79 लाख:सहारनपुर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज
सहारनपुर में टेलीग्राम ऐप पर आए एक लिंक को टच करना युवक को भारी पड़ गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। कुछ ही देर में खाते से 2 लाख 79 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित को जब इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ तो उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। अब मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी खुर्द निवासी राशिद पुत्र इमरान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को उसके टेलीग्राम ऐप पर एक लिंक आया था। उसने लिंक को टच किया तो उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के एसएमएस आने लगे। कुछ ही देर में उसके खाते से 2 लाख 79 हजार रुपये निकाल लिए गए। राशिद के मुताबिक, जब उसे एहसास हुआ कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने 25 अक्टूबर 2026 की रात साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल की। यहां अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। राशिद ने 5 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User