ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छात्रा की मौत:बदायूं में साइकिल से स्कूल जा रही थी, कक्षा 6 में पढ़ती थी
बदायूं में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही 12 साल की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी खंडुवा गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उघैती थाना क्षेत्र के कुबरी गांव निवासी सोपाली की बेटी प्रियंका खंडुवा गांव स्थित सुधारानी मॉडल पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती थी। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। मौके पर जुटे ग्रामीण हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर प्रियंका के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने जुटाई हादसे की जानकारी घटना की सूचना मिलने पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ उदयवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)