बैसाखी के सहारे गांजा ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार:बोरी से 1 किलो 104 ग्राम सूखा गांजा बरामद, सोशल मीडिया से लगा सुराग

Oct 29, 2026 - 10:27
0
बैसाखी के सहारे गांजा ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार:बोरी से 1 किलो 104 ग्राम सूखा गांजा बरामद, सोशल मीडिया से लगा सुराग
महोबा के कबरई में पुलिस ने बैसाखी के सहारे बोरी में गांजा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो 104 ग्राम सूखा गांजा, सफेद बोरी, ऑरेंज पॉलीथिन और 100 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी का कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर गांजा बेचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। धरौन रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया कबरई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह 10 बजे बताया कि बुधवार रात उपनिरीक्षक रोशन गुप्ता पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान धरौन रोड पर ट्यूबवेल के पास बैसाखी के सहारे सफेद बोरी लेकर जा रहा एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बोरी से मिला एक किलो से ज्यादा गांजा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कबरई थाना क्षेत्र के गहरा गांव निवासी छोटेलाल कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसकी बोरी से 1 किलो 104 ग्राम सूखा गांजा मिला। इसके अलावा एक सफेद बोरी, ऑरेंज पॉलीथिन और 100 रुपये भी बरामद किए गए। वायरल वीडियो के बाद से तलाश कर रही थी पुलिस पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर छोटेलाल का गांजा बेचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बेचकर अपना खर्च चलाता था और मराठा मंदिर के पास स्थित अपनी गुमटी में इसे छिपाकर रखता था। एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User