ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मारी थ्री व्हीलर से टकराई:बागपत में हुआ हादसा, 2 बच्चों समेत 7 घायल

Nov 17, 2026 - 13:18
0
ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मारी थ्री व्हीलर से टकराई:बागपत में हुआ हादसा, 2 बच्चों समेत 7 घायल
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास मंगलवार सुबह 11:30 बजे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने कार और थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थ्री व्हीलर पलट गया और उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में चालक वकील पुत्र मजीद, निवासी कोताना रोड, बड़ौत; रुबीना पत्नी महन्दीहसन और सीना पत्नी रिजवान, निवासी ट्योढ़ी शामिल हैं। सीना की उम्र करीब 30 साल है। ट्योढ़ी के 10 वर्षीय सुफियान और 12 वर्षीय अलीशा पुत्री महन्दीहसन भी घायल हुए। घायलों में विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र रामबीर सिंह, निवासी नाथपुर, अलीगढ़, उम्र करीब 32 साल और 10 वर्षीय सुफियान पुत्र नईम, निवासी कस्बा बागपत भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद घायल काफी देर तक हाईवे पर पड़े रहे। लोगों ने बताया कि वे एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। बाद में ई-रिक्शा से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। विश्वनाथ प्रताप सिंह, सीना, रुबीना, अलीशा और वकील को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेजा जा रहा है। ट्रैक्टर चालक टक्कर के बाद मौके से भाग गया। ट्रैक्टर की टक्कर से होटल संचालक बिट्टू, निवासी पुराना कस्बा बागपत की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात चालू कराया। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और नियम के अनुसार कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User