ट्रेनों में भीड़, रेलवे चला रहा 4 पूजा स्पेशल:वाराणसी होकर उधना जाएगी ट्रेन; 21-22 नवंबर को होगा संचालन
छठ पर्व के बाद दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ट्रेनों में सीटों की किल्लत भी बनी हुई है। नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने और लंबी वेटिंग के बीच रेलवे अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से 21 और 22 नवंबर को चार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इनमें एक ट्रेन वाराणसी होकर गुजरेगी। छपरा से उधना जाने वाली यह ट्रेन 22 नवंबर की रात 1:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद 1:30 बजे आगे रवाना होगी। इसके अलावा छपरा से आनंद विहार और गोरखपुर से हडपसर (पुणे) व दिल्ली के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। वाराणसी होकर उधना जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 05305 छपरा-उधना पूजा स्पेशल 21 नवंबर को शाम 6:20 बजे छपरा से रवाना होगी। यह बलिया, रसड़ा, मऊ, आजमगढ़ और शाहगंज होते हुए रात 12:25 बजे जौनपुर पहुंचेगी। यहां से 12:30 बजे रवाना होकर रात 1:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से 1:30 बजे रवाना होने के बाद मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा और भुसावल होते हुए अगले दिन सुबह 5:20 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कुल 18 कोच होंगे। छपरा से आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन नंबर 05013 छपरा-आनंद विहार पूजा स्पेशल 21 नवंबर को शाम 5 बजे छपरा से चलेगी। यह 22 नवंबर को सुबह 4:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और 4:40 बजे रवाना होगी। कानपुर, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05014, 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे आनंद विहार से रवाना होगी। यह 23 नवंबर को सुबह 6:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी और शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कुल 18 कोच होंगे। गोरखपुर से पुणे और दिल्ली के लिए भी ट्रेन ट्रेन नंबर 05011 गोरखपुर-हडपसर पूजा स्पेशल 21 नवंबर को रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह 22 नवंबर को रात 2:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी और 2:45 बजे आगे चलेगी। कानपुर, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल और मनमाड होते हुए सुबह 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। इसमें स्लीपर और जनरल श्रेणी के कुल 20 कोच होंगे। वहीं, ट्रेन नंबर 05019 गोरखपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 21 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह रात 8:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और 8:40 बजे आगे चलेगी। कानपुर, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए 22 नवंबर को सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05020, 22 नवंबर को सुबह 11:10 बजे दिल्ली से चलेगी। यह 23 नवंबर को सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)