तस्वीरों में देखिए काशी का छठ महापर्व:डूबते सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य, गाना सुनकर विदेशी महिला हुई भावुक
उत्तरवाहिनी गंगा के समानांतर काशी के 84 घाटों पर सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर हजारों व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। फ्रांस की लिया भी छठ पूजा में शामिल होने के लिए वाराणसी के राजा घाट पहुंची। घाट पर महिलाओं द्वारा गाये जा रहे गाने को सुनकर वह भावुक हो गई। शाम 5 बजे जैसे ही सूर्यास्त का समय हुआ, घाटों पर डमरुओं की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच छठी मइया के गीत गूंजने लगे। अब देखिए तस्वीरें….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)