त्योहारों पर सुरक्षा के लिए बांदा में पुलिस अलर्ट:बांदा में ड्रोन से निगरानी, सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात

Nov 06, 2026 - 09:11
0
त्योहारों पर सुरक्षा के लिए बांदा में पुलिस अलर्ट:बांदा में ड्रोन से निगरानी, सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात
बांदा में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर पैदल गश्त और रूट मार्च किया जा रहा है। बाजारों में त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पार्किंग व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। वे छेड़छाड़ और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील जगहों पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच भी की जा रही है। जिला मुख्यालय के अलावा कस्बों, छोटे-बड़े बाजारों और ग्रामीण इलाकों में भी गश्त बढ़ाई गई है। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार घूमने और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक आयोजनों वाली जगहों पर भी सतर्कता रखी जा रही है। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रख रही है। भड़काऊ सामग्री और अफवाह फैलाने वाले संदेशों की निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की टीमें भी इलाके में जाकर ड्यूटी और सुरक्षा इंतजाम देख रही हैं। सौहार्द के साथ मनाने की अपील पुलिस ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अपुष्ट खबर या अफवाह आगे न बढ़ाएं और कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User