उन्नाव में टक्कर के बाद दो बाइकों में आग लगी:दो युवक झुलसे, पटाखे या बारूद होने की चर्चा

Nov 07, 2026 - 14:50
0
उन्नाव में टक्कर के बाद दो बाइकों में आग लगी:दो युवक झुलसे, पटाखे या बारूद होने की चर्चा
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई। दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे फरहदपुर पुलिया के पास दोनों बाइकें आमने-सामने आ रही थीं। टक्कर के बाद बाइकों में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। इलाके में चर्चा है कि एक बाइक पर पटाखे रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि टक्कर के दौरान पटाखों या बारूद में आग लगी। हालांकि, बाइक पर पटाखे या बारूद होने और आग लगने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल देखा और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों की स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि बाइकों में आग कैसे लगी और क्या किसी बाइक पर पटाखे या बारूद रखा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User