आजमगढ़ के वृद्ध आश्रम पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार:जनपद वासियों से की अपील परिवार के वृद्धजनों का सभी लोग दे ध्यान
आजमगढ़ डीएम रविंद्र कुमार शनिवार को वृद्धाश्रम पहुंचे।दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस पावन पर्व की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे, इसी भावना के साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने वृद्धाश्रम फरिहा में वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। जिलाधिकारी वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया। तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा किया। जिलाधिकारी द्वारा सभी वृद्धजनों को फल, मिष्ठान और गर्म ऊनी कपड़े का वितरण कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी वृद्धजनों का कुशलक्षेम और वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही वृद्धजनों के रहन-सहन, खानपान, स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी का यह प्रयास समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के साथ ही यह संदेश देगा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनों के साथ-साथ उन लोगों के बीच खुशियां बांटने में है, जिन्हें स्नेह और अपनत्व की विशेष आवश्यकता है। परिवार के वृद्ध जनों का दे ध्यान
डीएम रवि कुमार ने जिले की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को अपने घरों के वृद्धि जनों का ध्यान रखना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में वृद्ध जन है। ऐसे में दीपावली का त्यौहार चल है इसी को ध्यान में रखते हुए वृद्ध आश्रम का दौरा किया गया है। और कंबल का वितरण किया गया है। इसके साथ ही वृद्ध आश्रम के वृद्धो को इस बात के बारे में भी आश्वासन दिया गया है कि किसी तरह की समस्या होने पर उसका समाधान किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)