UP में बलरामपुर पुलिस का डंका:IGRS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, जिले के सभी 14 थानों को मिले 100 में से 100 नंबर
जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण के मामले में बलरामपुर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। शासन की जनसुनवाई व्यवस्था (IGRS) की अक्टूबर-2026 की प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग में बलरामपुर जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। खास बात यह है कि जिले के एक-दो नहीं, बल्कि सभी 14 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रदेश की रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रदर्शन से बलरामपुर पुलिस की संवेदनशीलता की प्रदेश स्तर पर मिसाल कायम हुई है। एसपी की सख्त मॉनिटरिंग इस बड़ी उपलब्धि के पीछे एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह का कुशल नेतृत्व, सख्त मॉनिटरिंग और जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर अपनाई गई प्रभावी कार्यप्रणाली अहम रही। उनके निर्देशन में एएसपी एवं आईजीआरएस नोडल अधिकारी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी आईजीआरएस उपनिरीक्षक श्रवण कुमार के अथक प्रयासों से जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों एवं थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ हुआ शिकायतों का समाधान एसपी ने जनशिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ विधिसम्मत समाधान किया जाए। इसी का परिणाम रहा कि अक्टूबर माह की मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद ने शत-प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इन 14 थानों ने हासिल किए 100 में से 100 अंक बलरामपुर जिले के 14 थानों ने आईजीआरएस मूल्यांकन में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की। इनमें कोतवाली नगर, महिला थाना, ललिया, हरैया, महाराजगंज तराई, तुलसीपुर, कोतवाली गैसड़ी, पचपेड़वा, कोतवाली जरवा, कोतवाली उतरौला, सादुल्लानगर, श्रीदत्तगंज, गैण्डास बुजुर्ग और रेहरा बाजार शामिल हैं। इन सभी थानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जिले का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित इस शानदार सफलता पर एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों, आईजीआरएस शाखा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। शत-प्रतिशत परिणाम देकर पुलिस टीम ने जवाबदेही और जनसेवा की एक मिसाल पेश की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)