अमेठी में 531 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल भी मिला

Nov 03, 2026 - 16:06
0
अमेठी में 531 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल भी मिला
अमेठी के संग्रामपुर में पुलिस ने 531 ग्राम गांजे और एक मोबाइल के साथ कैलाश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संग्रामपुर पुलिस इलाके में जांच कर रही थी। देर रात करीब 3 बजे मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कैलाश को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि कैलाश, प्रहलाद का बेटा है और ग्राम धौरहरा, थाना संग्रामपुर, जिला अमेठी का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 65 साल है। उसके पास से 531 ग्राम गांजा और एक लावा कीपैड मोबाइल मिला। पुलिस ने थाना संग्रामपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में केस दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल नसीर अहमद, हेड कांस्टेबल अजय कुमार गिरि और कांस्टेबल फरमान अली शामिल थे। अमेठी पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जांच अभियान जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User