उरई में रसोई के गैस सिलेंडर में धमाका:7 घायल, रिसाव के बाद लगी आग; छत भी क्षतिग्रस्त
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में रविवार शाम करीब 5.30 बजे एक मकान की रसोई में गैस सिलेंडर में हो रही रिसाव के कारण आग लग गई जिसके बाद जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि रसोई की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अभी तक सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)