उत्तराखंड महोत्सव में लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां हुईं:आठवें दिन खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़; सेना के स्टॉल पर अग्निवीर योजना की जानकारी दी गई

Nov 17, 2026 - 14:39
0
उत्तराखंड महोत्सव में लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां हुईं:आठवें दिन खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़; सेना के स्टॉल पर अग्निवीर योजना की जानकारी दी गई
उत्तराखंड महोत्सव में आठवें दिन रविवार को लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में चल रहे महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी।लोगों ने जमकर खरीदारी की। तंदूरी चाय और अमेरिकन भुट्टा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। महोत्सव स्थल पर भव्य मंच के दाईं ओर बने बद्री विशाल मंदिर में पं.दिनेश उप्रेती ने भगवान बद्री विशाल की आरती कराई।इसमें उपस्थित श्रद्धालु खड़े होकर भक्ति में लीन हो गए। शाम को अतिथि पार्षद उमेश सनवाल और महापरिषद के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक नृत्यों ने बांधा समां शाम को अल्मोड़ा के उधांचल कला केंद्र के कलाकारों ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। केडीएस पब्लिक स्कूल गोमतीनगर के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, गीत और भक्ति प्रस्तुतियां दीं। सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से हनुमान चालीसा पर भरतनाट्यम और पहाड़ी फ्यूजन ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। महिला और पुरुष झोड़ा नृत्य प्रतियोगिता में चार महिला दलों और एक पुरुष दल ने भाग लिया। देवभूमि वृंदावन समिति, मानस योग केंद्र शक्तिनगर, रामलीला समिति तेलीबाग और उत्तराखंड जन कल्याण समिति विकासनगर के कलाकारों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा नाचेगा भारत सीजन-3 और डांस उत्तराखंड डांस सीजन-5 के दूसरे राउंड में विभिन्न दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। सामूहिक छपेली नृत्य ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। वॉयस ऑफ उत्तराखंड के दूसरे राउंड में प्राची रावत, पावनी बजेठा और खुशी रावत ने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सेना के स्टॉल पर अग्निवीर योजना की जानकारी मुख्यालय भर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की ओर से सेना का विशेष स्टॉल लगाया गया है। यहां युवाओं को सेना में भर्ती प्रक्रिया और अग्निवीर योजना की जानकारी देकर सैन्य सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महापरिषद ने गोकुल उप्रेती को शेखर जोशी स्मृति सम्मान, किशन जोशी को मोहन उप्रेती स्मृति सम्मान और राजेंद्र सिंह बिष्ट को मोहन सिंह डोलिया सम्मान-2026 से सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User