अनिल कुमार सिंह ने भदोही के डीएम का कार्यभार संभाला:बोले- विकास कार्यों को गति देंगे, जनहित के काम आगे बढ़ाएंगे
भदोही के नए जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने देर रात जिला कोषागार पहुंचकर कार्यभार संभाला। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिले का विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करना और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जिले में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनहित से जुड़े काम आगे बढ़ाए जाएंगे। बीते सोमवार शाम शासन ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। भदोही के जिलाधिकारी शैलेष कुमार का तबादला चंदौली किया गया। उनकी जगह अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)