वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

Oct 24, 2026 - 10:44
0
वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा
बदायूं में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां 55 वर्षीय सनोज की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात सूचना मिली कि ग्राम सुल्तानपुर के पास तेज रफ्तार वैगनआर ने बाइक में टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार बिसौली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी आकाश (25), सनोज (55) और मंजू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर सूचना पर पहुंची सहसवान थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सनोज की मौत मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सनोज ने दम तोड़ दिया। वह महेंद्रपाल की पत्नी थीं। हादसे में घायल आकाश और मंजू का इलाज कराया जा रहा है। सनोज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User