वाराणसी छावनी में तेंदुए की तलाश तेज, पिंजरा लगाया:ड्रोन से निगरानी,दो स्कूल बंद...बंगला नंबर 61 में वन विभाग का सर्च ऑपरेशन
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में तेंदुए जैसे वन्यजीव की मौजूदगी की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वन्यजीव की तलाश में वन विभाग ने बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगाया और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी इलाके की निगरानी की, लेकिन अब तक वन्यजीव की मौजूदगी का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। इसके बावजूद अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए को देखने के दावों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। कहीं वरुणा पुल तो कहीं छावनी में दिखने का दावा वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई वरुणा पुल के पास तो कोई छावनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर उसे देखने का दावा कर रहा है। हालांकि, वन विभाग के अनुसार, अब तक इन दावों की पुष्टि करने वाला कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। लगातार मिल रही अपुष्ट सूचनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सेंट मेरीज के बाद छावनी परिषद का स्कूल भी बंद वन्यजीव की आशंका का असर अब स्कूलों पर भी दिखाई देने लगा है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के बाद छावनी परिषद का विद्यालय भी बंद कर दिया गया है। स्कूल बंद होने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। लोग वन्यजीव की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। वन विभाग की अपील, अफवाहों पर न दें ध्यान वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वन्यजीव को लेकर अलग-अलग स्थानों से सूचनाएं मिल रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी स्थान पर उसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में लोगों से अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की जा रही है। यदि किसी को वन्यजीव दिखाई देता है तो उसके करीब जाने या उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)