वाराणसी के थानों-चौकियों में जमे 201 दरोगाओं का तबादला:काशी-वरुणा-गोमती जोन में तैनाती, लापरवाहों की पुलिस लाइन में आमद

Nov 17, 2026 - 19:20
0
वाराणसी के थानों-चौकियों में जमे 201 दरोगाओं का तबादला:काशी-वरुणा-गोमती जोन में तैनाती, लापरवाहों की पुलिस लाइन में आमद
वाराणसी कमिश्नरेट में लंबे समय से एक ही जोन, सर्किल और थाना-चौकी में तैनात दरोगाओं को पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर नए जोन में ट्र्रांसफर दिया गया। ताबड़तोड़ फेरबदल के बीच 201 उपनिरीक्षकों का तबादला काशी, गोमती और वरुणा जोन में किया गया। एडिशनल सीपी शिवहरी मीणा ने लापरवाहों को पुलिस लाइन का रास्ता भी दिखाया। मंगलवार की शाम पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था की ओर से जारी तबादला सूची ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। चौकी में चार्ज और थाने में हल्का पाए दरोगाओं की कुर्सियां हिल गई। पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर किए फेरबदल 69 दरोगाओ को काशी जोन में भेजा गया। गोमती जोन में 14 और वरुणा में 80 दरोगाओं की तैनाती की गई। हालांकि 38 दरोगा पुलिस लाइन भी भेजे गए। काशी जोन में 69 दरोगाओं की तैनाती काशी जोन में 69 उपनिरीक्षकों को भेजा गया है। इनमें वरुणा जोन के थाना लालपुर पाण्डेयपुर, चौबेपुर, सारनाथ, चोलापुर, मण्डुवाडीह, कैंट, शिवपुर, गोमती जोन के थाना कपसेठी, जंसा, राजातालाब, फूलपुर और रिजर्व पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक शामिल हैं। काशी जोन में दरोगा अनिल कुमार सिंह, अनुराग कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, गिरजाशंकर, चन्द्रमोहन यादव, जगदीश सिंह, प्रवीण सचान, योगेन्द्र कुमार, राघवेन्द्र कुमार मौर्या, राम सिंह, रामअजोर, रामकेवल यादव, शत्राजीत प्रसाद, शिवनारायन सिंह, शैलेन्द्र कुमार ट्रांसफर हुए। इनके अलावा शैलेन्द्र सिंह, संदीप कुमार शर्मा, सत्यम कुमार चौरसिया, सौरव पति त्रिपाठी, अभय प्रताप, अमित पाण्डेय, अमित सिंह, अविनाश कुमार सिंह, आशीष कान्त मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, करुणा सागर तिवारी, जितेन्द्र कुमार को भेजा गया। दरोगा जितेन्द्र यादव, ज्ञान सिंह, तप नारायण राम, दिनेश कुमार पाण्डेय, दिनेश चन्द्र यादव, दिवाकर सिंह, दुर्ग विजय सिंह, देवेन्द्र सिंह, नवीन कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार यादव, बद्री प्रसाद दीक्षित, बलवन्त कुमार, बेचू राम, मन्नू सिंह, महेन्द्र यादव भी थाने से काशी जोन में आए। रघुनाथ राम, राजन यादव, राहुल यादव, रूप सिंह, विजयशंकर यादव, वीरेन्द्र कुमार, शशांक राय, श्यामा प्रसाद, श्वेतांशु पाण्डेय, सुनील कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, सुबोध कुमार पाण्डेय, सैय्यद महफूज आलम, हरि प्रकाश पाण्डेय, हर्षवर्धन सिंह शामिल हैं। महिला दरोगाओं को भी काशी जोन में तैनाती इसके महिला उप निरीक्षक अंजनि, उमा जादौन, संगीता देवी, खुशबु कुमारी, नेहा परवीन, पूजा गुप्ता, प्रतिभा शाही, भारती गुप्ता, मेघा सोलंकी, शिल्पी पाण्डेय, संजना कुमारी और संध्या जायसवाल को भी काशी जोन में तैनात किया गया है। गोमती जोन में 14 दरोगा भेजे गए गोमती जोन में कुल 14 उपनिरीक्षकों को भेजा गया है। इनमें वरुणा जोन थाना चौबेपुर, शिवपुर और काशी जोन थाना चौक, आदमपुर, जैतपुरा, कोतवाली, लंका के उपनिरीक्षक शामिल हैं। हरिशंकर पाण्डेय, गंगाप्रकाश यादव, प्रभाकर द्विवेदी, हरिवंश राम, अजय प्रताप यादव, दीनबंधु तिवारी, प्रकाश सिंह चौहान, भूपेन्द्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, मो० शफीक खाँ, राजकुमार, विद्या सागर, शत्रुघन सिंह और सौरभ तिवारी शामिल हैं। पुलिस लाइन में 38 दरोगाओं की तैनाती पुलिस लाइन में कुल 38 उपनिरीक्षकों को भेजा गया है। इनमें वरुणा जोन के मण्डुवाडीह, लालपुर पाण्डेयपुर, लोहता, शिवपुर, चौबेपुर, रोहनियां, पर्यटक और काशी जोन के सिगरा थाना के उपनिरीक्षक शामिल हैं। पुलिस लाइन में राजेन्द्र कुमार यादव, अभयनारायण सिंह, अभिषेक प्रजापति, करूणाशील, कृष्णा नन्द राय, चन्द्रकान्त, मुन्ना कुमार सिंह, योगेन्द्र यादव, रणविजय सिंह चौहान, रविन्द्रनाथ मिश्र, विवेक यादव, सत्य प्रकाश यादव, सत्यानन्द यादव को ट्रांसफर किया गया। सलमान खान, सुनील कुमार राय, सुरेन्द्र कुमार यादव, सुहेल खाँ, सूर्यभान, अतहर जमा खां, अतुल कुमार सिंह, अब्दुल रशीद खां, कृपा शंकर, दीवान जी सिंह, ध्रुव नारायण लाल, नत्थू प्रसाद, नीरज कुमार, प्रकाश सिंह, मदन जी, रवि गौड़ भेजे गए। राज दर्पण तिवारी, विपिन सिंह, शर्मालाल, शशिकान्त मिश्रा, शिवाकान्त सिंह, सपन सिंह, हरिश्चन्द्र राम, म०उ०नि० प्रतिमा कुशवाहा और रीना गुप्ता भी ट्रांसफर में शामिल हैं। वरुणा जोन में 80 दरोगाओं की सबसे बड़ी तैनाती वरुणा जोन में सबसे अधिक 80 उपनिरीक्षकों को भेजा गया है। ये सभी काशी जोन के थाना दशाश्वमेध, रामनगर, चेतगंज, कोतवाली, सिगरा, लक्सा, भेलूपुर, जैतपुरा, चितईपुर, चौक और रिजर्व पुलिस लाइन से स्थानांतरित किए गए हैं। वरुणा जोन में अरविन्द कुमार यादव, सत्यनारायण यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, अंकित कुमार सिंह, अवधेश राय, आशू वर्मा, छोटेलाल चौहान, मनोज कुमार राजपूत, महेन्द्र सिंह यादव, विनोद कुमार सिंह, शिवम मिश्रा, शिवम सोनी, शीतला प्रसाद भेजे गए। शैलेश, अभय सिंह परिहार, अभिषेक पाण्डेय, अरुण कुमार प्रजापति, अवधेश कुमार सिंह, अहमद रजा, इन्द्रकान्त मिश्र, इम्तियाज अहमद, ओमप्रकाश वर्मा, कमलापति, कुंवर बहादुर, केशव प्रसाद, गोकरन सिंह यादव, गोपी कृष्ण को ट्रांसफर किया गया। दिनेश यादव, दिवेश, दीपक कुमार, दुर्गा प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, नन्दलाल सिंह, नीरज सिंह, पीयूष त्रिपाठी, पुष्कर दूबे, प्रदीप निषाद, प्रमोद कुमार पाण्डेय, भरत भट्ट, महेश मिश्रा, मो० इमरान अंसारी, रवि पाण्डेय, रविशंकर, राकेश सिंह, राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह को तैनाती मिली। राम पलट राव, राम सिंह, राम सिरोमणि सरोज, रामकृपाल सिंह, विजय शंकर सिंह, विनय गौतम, विनोद कुमार शर्मा, शिव नरायन राम, शिवम यादव, शिवम श्रीवास्तव, शुभम सिंह, श्याम सुन्दर भी वरुणा में स्थानांतरित हुए। इसमें संजय कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार द्विवेदी, संदीप सिंह, सत्यम तिवारी, सन्त सरन यादव, सर्वेश कुमार, सुधीर कुमार अग्रहरी, सुनीता वैश्य, सुमित कुमार, सुरेन्द्र सिंह, सूर्यभान शामिल हैं। महिला दरोगा काजोल सिंह, कुमारी रौशनी, कुसुम जायसवाल, खुशबू, खुशबू सिंह, नियति जायसवाल, मधु कुमारी प्रसाद, रश्मि जायसवाल, शिखा गौड़ और संजना गौतम को भी वरुणा जोन में तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User