वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:काशी और तमिलनाडु की विरासत को जोड़ेगा BHU, किन्नरों ने किया छठ व्रत

Nov 16, 2026 - 06:14
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:काशी और तमिलनाडु की विरासत को जोड़ेगा BHU,  किन्नरों ने किया छठ व्रत
नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। गंगा के घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाएं गंगा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. काशी में महिलाएं दंडवत परिक्रमा कर छठ घाट पहुंचीं वाराणसी में लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। गंगा के घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाएं गंगा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का इंतजार कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. छठ पूजा पर वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन वाराणसी में छठ पूजा पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। रविवार और सोमवार को शहर के प्रमुख घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन और नो-एंट्री रहेगी। गोदौलिया, दशाश्वमेध, अस्सी, भदऊ चुंगी और नमो घाट समेत कई इलाकों में सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में बारिश के आसार नहीं, दिनभर सामान्य रहेगा मौसम वाराणसी में रविवार सुबह मौसम सामान्य बना रहा। सुबह तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि आर्द्रता 59 प्रतिशत रही। दिन चढ़ने के साथ मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन शाम को तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 4. छठ पर भोजपुरी स्टार कल्लू ने गीत गाकर दीं शुभकामनाएं भोजपुरी सुपरस्टार और गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू छठ महापर्व पर वाराणसी स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशंसकों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान अपना नया छठ गीत गाकर काशीवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी जिले के विधायकों को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 के लिए सियासत तेज हो गई है। किस विधायक का टिकट कटेगा और किसे फिर मौका मिलेगा, इस पर चर्चा होने लगी है। आपके विधायक को लेकर आपकी राय महत्वपूर्ण है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे करा रहा है। मात्र 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर आप भी अपनी राय दे सकते हैं। आपकी राय पूरी तरह गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें 6. छठ पर काशी की फूल मंडी में लाखों का कारोबार, रजनीगंधा और मुरली के फूल खूब बिके लोक आस्था के महापर्व छठ पर वाराणसी की मलदहिया स्थित किसान फूल मंडी में फूलों का बंपर कारोबार हुआ। पर्व के दौरान मंडी में लाखों रुपए की बिक्री दर्ज की गई। सुबह से ही थोक व्यापारियों और फुटकर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। वाराणसी और आसपास के जिलों के अलावा बिहार तक फूलों की सप्लाई की गई। पढ़ें पूरी खबर… 7.काशी और तमिलनाडु की विरासत को जोड़ेगा BHU, प्री-इवेंट में भजन संध्या काशी और तमिलनाडु की प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ज्ञान परंपराओं को जोड़ने वाले काशी तमिल संगमम 5.0 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य आयोजन से पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से लोगों और विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्री-इवेंट कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी में किन्नरों ने किया छठ व्रत वाराणसी के वरुणा नदी के कंकड़वाघाट पर छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को से कड़े महिलाओं ने अर्घ्य दिया। इस दौरान वाराणसी की रहने वाली वर्षा किन्नर ने भी छठी मईया का व्रत रख सूरगली को अर्घ्य दिया और माता से समाज, देश और काशी की उन्नति और समृद्धि मांगी। पढ़ें पूरी खबर… 9. तस्वीरों में देखिए काशी का छठ महापर्व, डूबते सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य उत्तरवाहिनी गंगा के समानांतर काशी के 84 घाटों पर सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर हजारों व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में पोते की मौत के अगले दिन दादी ने दम तोड़ा वाराणसी के कुआर बाजार स्थित भगवानपुर हरिजन बस्ती में एक ही परिवार के दो लोगों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। मनीष गौतम (28) का बीमारी के चलते निधन हुआ था। परिवार के मुताबिक, पोते मनीष की मौत की खबर सुनने के बाद उनकी दादी की भी अगले दिन मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User