वाराणसी में 'नो यूपीआई डे' मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर नकद या कार्ड, भुगतान करने की ग्राहकों से अपील

Sep 25, 2026 - 19:24
0
वाराणसी में 'नो यूपीआई डे' मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर नकद या कार्ड, भुगतान करने की ग्राहकों से अपील
वाराणसी में यूपीआई चार्ज के विरोध में महमूरगंज में उद्योग व्यापार मंडल और पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की बैठक हुई। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ‘नो यूपीआई डे’ मनाया जाएगा। इस दिन व्यापारी यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे और ग्राहकों से नकद या कार्ड से भुगतान करने की अपील की जाएगी। शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि वाराणसी के कई बाजारों में व्यापारी इस अभियान में शामिल होंगे। उद्योग व्यापार मंडल ने अभियान का समर्थन किया है। बैठक में पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह, वाराणसी जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, सचिव श्याम पांडेय, मंत्री मुकेश, अजीत सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User