प्रयागराज में सोने के गहने चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:12 लाख के जेवर बरामद, गहने बेचकर खरीदी थी बाइक, शॉप से गहने ले भागा था
प्रयागराज में आभूषण की दुकान में चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से 68.6 ग्राम सोने के जेवरात मिले हैं। बरामद सोने की कीमत 12 लाख रुपये हैं। शातिर ने चोरी के बाद सोना बेचकर बाइक खरीद ली थी। पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया बदमाश आदित्य खरे पुत्र महेन्द्र कुमार हमीरपुर के रमेडी इलाके का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को यह युवक जेवरात की दुकान पर गहने खरीदने के बहाने पहुंचा था। गहने देखने के दौरान एक बाक्स जेवर लेकर चंपत हेा गया था। मामले में पोनप्पा रोड कर्नलगंज के रहने वाले कारोबारी राजेन्द्र नाथ वैश्य चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि कटरा बाजार में उनकी सोम आर्नामेन्ट के नाम से शॉप है। दोपहर लगभग 1.40 बजे जेवर खरीदने पहुंचा शख्स एक बाक्स में भरे गहने लेकर भाग गया था। 28 साल के आदित्य खरे ने कबूल किया कि वह प्लानिंग के तहत चोरी के लिए गया था। सोना बेचकर कुछ रुपये उसने खर्च कर दिए जबकि एक बाइक भी खरीदी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)