विक्रमपुर में मनाई गई ठेंगड़ी जयंती:जनपद में 26 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य, अभियान तेज करने का आह्वान
रामपुर के विकासखंड मिलक के ग्राम विक्रमपुर में 10 नवंबर को भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत बापूराव ठेंगड़ी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रघुनंदन शर्मा ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सहमंत्री टिटू पांडे ने किया।
अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ठेंगड़ी का जन्म 10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में हुआ था। वे महान विचारक, कुशल संगठनकर्ता और भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे। उन्होंने किसान, मजदूर और राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वीरेश शर्मा ने कहा कि संगठन की असली पहचान अनुशासन से होती है और अनुशासित कार्यकर्ता ही उसकी ताकत होते हैं। उन्होंने जनपद में 26 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रचार प्रमुख अरुण श्रीवास्तव, विमल शर्मा, आकाश, सोनू, पवन शर्मा और अमन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)