विस्मिल नगर वार्ड में नाला निर्माण शुरू:नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
महराजगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने विस्मिल नगर वार्ड में नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। नाला कन्हैया के मकान से कोमल के मकान तक बनाया जाएगा। इससे वार्ड में जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करना नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता है। शहर के अलग-अलग इलाकों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नाला बनने के बाद इलाके की जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी। बरसात में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान और नगर का विकास परिषद का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में सभासद लालजी गुप्ता, राणा पटेल, अखिलेश पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, भानु प्रताप शर्मा और संदीप त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)