दीपावली पर अलीगढ़ में पुलिस ने बांटी खुशियां:एसएसपी ने बच्चों के बीच मनाई दीपावली, मिठाई बांटकर बांटी खुशियां

Nov 07, 2026 - 22:28
0
दीपावली पर अलीगढ़ में पुलिस ने बांटी खुशियां:एसएसपी ने बच्चों के बीच मनाई दीपावली, मिठाई बांटकर बांटी खुशियां
दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और हर चेहरे पर मुस्कान लाने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ एसएसपी नीरज जादौन ने शनिवार को केशव सेवा धाम और अहमदी स्कूल पहुंचकर बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। पूर्वोत्तर के 54 बच्चों का बढ़ाया उत्साह थाना मडराक क्षेत्र स्थित केशव सेवा धाम में पूर्वोत्तर भारत के रह रहे 54 बच्चों से एसएसपी ने मुलाकात की। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, मेहनत और लगन से जीवन में आगे बढ़ने तथा अपने परिवार और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा को सराहा इसके बाद एसएसपी थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अहमदी स्कूल पहुंचे। यहां दृष्टिबाधित बच्चों ने मधुर संगीत की प्रस्तुति देकर दीपावली के उत्सव को खास बनाया। एसएसपी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखकर लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया। इस दौरान एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी इगलास, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User