व्यापारी को जूते-बेल्ट से पीटा, सिर पर बांट मारकर फोड़ा:सीतापुर में दुकान में घुसकर दबंग ने किया हमला, घटना CCTV में कैद

Nov 29, 2026 - 10:10
0
व्यापारी को जूते-बेल्ट से पीटा, सिर पर बांट मारकर फोड़ा:सीतापुर में दुकान में घुसकर दबंग ने किया हमला, घटना CCTV में कैद
सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक व्यापारी पर युवक ने हमला कर दिया। दुकान पर बैठे व्यापारी को आरोपी ने पहले जूते और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इसके बाद लोहे का बांट सिर पर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान आरोपी ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली नगर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे व्यापारी सौरभ अग्रवाल अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला इमरान नाम का युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने व्यापारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जूते और बेल्ट से उनकी पिटाई करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे का बांट उठाकर व्यापारी के सिर पर मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया। व्यापारी के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने उन पर छेड़छाड़ करने और हाथ पकड़ने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने दुकान पर पहुंचकर हमला किया। हालांकि, व्यापारी का दावा है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं होती है। फुटेज में मारपीट की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User