हापुड़ में खाद्य विभाग ने 698 किलो पनीर नष्ट कराया:टीम ने इकाई बंद कराई, पनीर और रिफाइंड तेल के नमूने लिए

Nov 29, 2026 - 09:53
0
हापुड़ में खाद्य विभाग ने 698 किलो पनीर नष्ट कराया:टीम ने इकाई बंद कराई, पनीर और रिफाइंड तेल के नमूने लिए
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के दतियाना गांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार रात पनीर बनाने वाली इकाई पर छापा मारा। रात करीब 9 बजे हुई कार्रवाई में टीम ने 698 किलो पनीर नष्ट कराया। इसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है। टीम ने निर्माण इकाई को भी बंद करा दिया। जांच के लिए पनीर और रिफाइंड तेल के नमूने लिए गए हैं। यह कार्रवाई आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त खाद्य-2 चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मिली जानकारी के आधार पर इकाई का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां करीब 7 क्विंटल तैयार पनीर मिला। टीम को पनीर के भंडारण की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। मिलावट की आशंका पर 698 किलो पनीर नष्ट खाद्य विभाग की टीम ने पनीर में मिलावट की आशंका और उसे अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे जाने के कारण नष्ट कराने की कार्रवाई की। नष्ट किए गए पनीर की बाजार कीमत करीब 1.75 लाख रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही पनीर निर्माण इकाई को भी बंद करा दिया गया। पनीर और रिफाइंड तेल के नमूने लिए कार्रवाई के दौरान टीम ने जांच के लिए पनीर और रिफाइंड तेल का एक-एक नमूना लिया। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे। रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य-2 चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। दतियाना में निरीक्षण के दौरान पनीर के भंडारण की स्थिति ठीक नहीं मिली। मिलावट की आशंका और अस्वच्छ परिस्थितियों को देखते हुए पनीर नष्ट कराया गया है। नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User