योगी वीर बाबा मंदिर में 11 हजार दीप जलाए:गोंडा का बरौली गांव आतिशबाजी से जगमग; जमकर हुई आतिशबाजी
गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के बरौली गांव स्थित योगी वीर बाबा मंदिर में छोटी दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार रात आठ बजे से 10:30 बजे तक ग्रामीणों ने एक साथ 11 हजार दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से मंदिर परिसर जगमगा उठा। दीपोत्सव के बाद ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी की। सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित दीपोत्सव में गांव के सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। दीपों की रोशनी और श्रद्धा-भक्ति के संगम ने सभी का मन मोह लिया। अयोध्या के दीपोत्सव से प्रेरित होकर शुरू की परंपरा कार्यक्रम के आयोजक पंकज सिंह ने बताया कि दीपोत्सव में हर साल पूरे गांव का भरपूर सहयोग मिलता है। सभी ग्रामीण उत्साह के साथ दीप जलाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जिस भव्यता के साथ दीपोत्सव मनाया जाता है, उसी से प्रेरित होकर बरौली में भी यह परंपरा शुरू की गई है। अयोध्या में अधिक भीड़ होने के कारण जो श्रद्धालु वहां नहीं पहुंच पाते, वे अपने गांव में ही दीप जलाकर भगवान श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट करते हैं। अगली बार और अधिक दीप जलाने का संकल्प ग्रामीण कल्लू सिंह ने कहा- वे भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के पड़ोसी जिले में रहते हैं। ऐसे में गांव में भी इसी तरह भव्य आयोजन होना चाहिए। ग्रामीणों के सहयोग से दीपोत्सव आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि अगली बार इससे भी अधिक दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। ये लोग मौजूद रहे इस अवसर पर विशाल सिंह, राजू गुप्ता, कल्लन, पवन गुप्ता, मोहित गुप्ता, रिंकू मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)