रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बिजनौर, बाजारों में उमड़ी भीड़:घरों को झालरों से सजाया, पुलिस ने की पैदल गश्त; सर्राफा बाजार और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग

Nov 07, 2026 - 23:00
0
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बिजनौर, बाजारों में उमड़ी भीड़:घरों को झालरों से सजाया, पुलिस ने की पैदल गश्त; सर्राफा बाजार और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग
बिजनौर में शनिवार रात छोटी दीपावली पर शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने घरों को झालरों और लाइटों से सजाया। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। मिठाई, सजावटी सामान, दीपक और झालरों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल रही। लोग दीपावली की तैयारियों के लिए जरूरी सामान खरीदते नजर आए। सर्राफा बाजार में एसपी सिटी ने की गश्त वहीं शनिवार दोपहर त्योहार को देखते हुए बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग इलाकों में टीमों के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने थाना नजीबाबाद पुलिस के साथ कस्बे के सर्राफा बाजार में पैदल गश्त की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्राफा व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की। इसके बाद पुलिस टीम ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर भी पैदल गश्त की। यहां संदिग्ध लोगों और सामान की जांच की गई। पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण एएसपी पूर्वी और सीओ धामपुर ने थाना स्योहारा क्षेत्र में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को तय सुरक्षा नियमों का पालन करने और जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User