देवरिया DM-SP ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं:पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील

Nov 07, 2026 - 23:17
0
देवरिया DM-SP ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं:पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील
देवरिया के डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने जिले के लोगों को छोटी दीपावली और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली खुशियों और उल्लास का पर्व है। त्योहार का आनंद लेने के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें और तय सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को पटाखे चलाते समय अकेला न छोड़ें और उनकी सुरक्षा पर खास ध्यान दें। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और ऐसा कोई काम न करें, जिससे दूसरों को परेशानी हो। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User