यूपी भाजयुमो की टीम को लेकर खींचतान:सुलह कराने लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा दो नेताओं की एंट्री पर अड़े
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने यूपी भाजयुमो की नई टीम के गठन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा भी मौजूद रहे। तीनों ने नई टीम में शामिल किए जाने वाले नामों पर चर्चा की। बैठक देर शाम तक चलने की संभावना है। इसके बाद तावड़े संभावित पदाधिकारियों के नामों की सूची लेकर दिल्ली लौटेंगे। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नब दो नामों को लेकर फंसा है असली पेंच भाजयुमो की प्रदेश टीम का इंतजार पिछले छह महीने से हो रहा है। माना जा रहा था कि 17 अक्टूबर को 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' के समापन के बाद टीम का ऐलान हो जाएगा, लेकिन अंदरूनी खींचतान के चलते मामला अटक गया। शैलेंद्र मौर्य पर ऐतराज: सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी और काशी क्षेत्र के युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य को प्रदेश महामंत्री बनाने के पक्ष में नहीं हैं। रोहित का तर्क है कि शैलेंद्र पहले ही राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बन चुके हैं, इसलिए प्रदेश में किसी नए चेहरे को मौका मिलना चाहिए। मृगेंद्र के नाम पर भी विरोध: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के पौत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी को टीम में शामिल करने को लेकर भी पार्टी का एक गुट खिलाफ है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रीय अध्यक्षों और अन्य पदों के दावेदारों पर भी सहमति नहीं बन पा रही है। 1 दिसंबर से बड़ा अभियान, इसलिए बढ़ी टेंशन भाजपा 1 से 3 दिसंबर तक 'युवा मतदाता जोड़ो अभियान' चलाने जा रही है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कंधों पर है। लेकिन प्रदेश टीम ही गठित न होने से इस अभियान की सफलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यही वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व ने विवाद खत्म करने के लिए विनोद तावड़े को लखनऊ भेजा है। तावड़े ने भोजन पर भी धर्मपाल सिंह के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और रोहित मिश्रा से उनकी पसंद के नामों की सूची मांगी है। रोहित मिश्रा बोले- ‘दबने वाला नहीं हूं’ इस पूरे विवाद के बीच कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में रोहित मिश्रा का बयान काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर की थी। कहा था कि भाजयुमो की सूची इसलिए जारी नहीं हो रही है, क्योंकि युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष किसी के दबाव में आने वाला नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)