लापता किशोर अयोध्या स्टेशन से मिला:मुसाफिरखाना पुलिस ने 18 घंटे में तलाशकर परिजनों को सौंपा

Nov 14, 2026 - 15:18
0
लापता किशोर अयोध्या स्टेशन से मिला:मुसाफिरखाना पुलिस ने 18 घंटे में तलाशकर परिजनों को सौंपा
अमेठी में मुसाफिरखाना पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बालक को 18 घंटे में अयोध्या रेलवे स्टेशन से खोजकर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर गुमशुदा बालक की तलाश के लिए टीम बनाई गई थी। राम सजीवन ने थाने में शिकायत दी थी कि उनका बेटा भारत पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया। परिजनों ने बालक को घर, दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने मुसाफिरखाना थाने में पुलिस से मदद मांगी। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने और पूछताछ के बाद बालक के अयोध्या पहुंचने की जानकारी मिली। पुलिस टीम अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंची और उसे वहां से खोज लिया। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर गोपाल मणि मिश्रा और हेड कांस्टेबल नीरज यादव की भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User