यूपी की बड़ी खबरें:भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्यूल कम था
भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार रात लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे। तकनीकी परिचालन व्यवस्था और पायलट की ओर से न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की सूचना के बाद विमान को लखनऊ उतारने का फैसला लिया गया। फ्लाइट नंबर 6E2452 रात करीब 9:10 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। यात्रियों को वाराणसी पहुंचाने के लिए इंडिगो ने आगे के संचालन की नई योजना बनाई। इसके तहत फ्लाइट अब नए नंबर 6E9071 से शनिवार सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए रवाना होगी। उड़ान डायवर्ट होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)