उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पहुंचे मथुरा:गऊ ग्राम परखम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह के साथ किया प्रकल्पों का शिलान्यास और लोकार्पण, साधु संत भी रहे मौजूद

Nov 28, 2026 - 15:14
0
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पहुंचे मथुरा:गऊ ग्राम परखम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह के साथ किया प्रकल्पों का शिलान्यास और लोकार्पण, साधु संत भी रहे मौजूद
दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में निर्मित विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण एवं शिलान्यास उत्तराखंड के मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम, परखम, फरह में किया। इस दौरान दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, गऊ-ग्राम, परखम, फरह में पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन, आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय का शिलान्यास एवं अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण किया गया। इन प्रकल्पों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति दीनदयाल धाम, फरह के तत्वावधान शनिवार को गऊ ग्राम परखम, फरह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौ संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसन्धान और शिक्षा को समर्पित विभिन्न प्रमुख प्रकल्पों का विमोचन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन, अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण और आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय तथा 2 बीएचके आवासीय परिसर का शिलान्यास भी किया। यह रहे मौजूद समारोह में निरंजन पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज एवं आचार्य महामण्डलेश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा अवधेशानन्द गिरि महाराज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी रहे। समारोह में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही केन्द्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन राज्यमंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल, देव संस्कृति विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के कुलाधिपति डॉ. चिन्मय पंड्या, भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' तथा विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रवीण रामदास की कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह में प्रबुद्घ वर्ग और समाजसेवियों के साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बुलाया गया था। इसमें प्रमुख शिक्षाविद, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, फैकल्टीज, समय- समय पर जिनका सहयोग प्राप्त होता रहता है, ऐसे समाजसेवियों तथा समाज परिवर्तन में लगे लोगों को भी आमंत्रित किया गया। हर घर में हो गाय का पालन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए गौ पालन का महत्व बताया। उन्होंने गौ माता से मिलने बाले पंच गव्य को अमृत के समान बताया और बोले की हम सबको एक गाय जरूर पालनी चाहिए। उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेँ यमुना मैया का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। खबर अपडेट हो रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User