फर्रुखाबाद में दो बाइकों की टक्कर से युवक की मौत:चाचा और भाई को स्टेशन लेने जाते समय हादसा, परिवार में कोहराम

Nov 28, 2026 - 15:14
0
फर्रुखाबाद में दो बाइकों की टक्कर से युवक की मौत:चाचा और भाई को स्टेशन लेने जाते समय हादसा, परिवार में कोहराम
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 24 वर्षीय आनंद की मौत हो गई। वह कमालगंज रेलवे स्टेशन से अपने चाचा और भाई को लेने जा रहा था। मोहन नगला गांव के रहने वाले आनंद हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह करवा चौथ के मौके पर घर आए थे। शुक्रवार को उनके चाचा संतोष और भाई शक्तिमान कायमगंज में एक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 10:30 बजे चाचा और भाई कमालगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। आनंद उन्हें लेने बाइक से स्टेशन जा रहे थे। गांव मिर्जा नगरा के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। आनंद के काफी देर तक स्टेशन नहीं पहुंचने पर संतोष और शक्तिमान गांव की ओर निकले। रास्ते में उन्हें आनंद घायल हालत में मिले। वहां एंबुलेंस भी मौजूद थी। वे आनंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि आनंद की शादी 12 जुलाई को हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी पूनम और मां सुखदेवी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User