नाव्या सिंह ब्राजील में ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेलेंगी:वर्ल्ड स्कूल गेम्स में अंडर-68 किलोग्राम वर्ग में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
बहराइच की ताइक्वांडो खिलाड़ी नाव्या सिंह का ब्राजील में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए चयन हुआ है। वह प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोतवाली देहात क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी नाव्या ने छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आईएसएफ जिम्नेजिएड के लिए हुआ। नाव्या 3 से 8 दिसंबर 2026 तक ब्राजील में होने वाली प्रतियोगिता के अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)