यूपी की बड़ी खबरें:शामली में हादसे में रिसर्च साइंटिस्ट की मौत, कार में मिला शव; दिल्ली से यमुनानगर जा रहे थे
शामली में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में रिसर्च साइंटिस्ट विशाल की मौत हो गई। वह दिल्ली से दोस्त की कार लेकर यमुनानगर स्थित घर जा रहे थे। शनिवार शाम उन्हें कंपनी के वार्षिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होना था। एक साल के बेटे से मिलने की खुशी भी थी, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे में उनकी जान चली गई। बाबरी थाना क्षेत्र में तेज टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन के अंदर से उनका शव बरामद किया। पढ़िए पूरी खबर… गोवा के कैसिनो में 20 लाख हारा था सुब्रत:नशे की वजह से अवार्ड सेरेमनी में नहीं पहुंचा, कारोबारी पिता से हुआ था झगड़ा दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के हत्यारोपी बेटे सुब्रत अपने महंगे शौक की वजह से लाखों के कर्ज में डूबा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महंगी शराब, कैसिनो में जुआ खेलने और सट्टेबाजी की लत के कारण उस पर कर्ज लगातार बढ़ता गया। सुब्रत पिछले साल IPL मैच और गोवा के कैसिनो में 20 लाख रुपए हार गया था, जिसे चुकाने के लिए उसने कारोबारी करोड़पति पिता से पैसों की डिमांड की थी, लेकिन वह पूरी नहीं हुई। फिर बाप-बेटे के बीच झगड़ा भी हुआ था। सुब्रत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जेल में बंद शालू को क्लीनचिट दी थी। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अधिकारियों संग बैठक कर जल्द ही क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सोमवार को शालू जेल से रिहा हो सकती है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में अकाउंटेंट ने यमुना में छलांग लगाई: पुराने पुल के पास लावारिस हाल में बाइक मिली, पुलिस 5 घंटे से चला रही सर्च ऑपरेशन प्रयागराज में एक अकाउंटेंट ने पुराने यमुना पुल के पास नदी में छलांग लगा दी। उसकी बाइक पुल के पास लावारिस हालत में मिली। घटना की सूचना पर पहुंची कीडगंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश शुरू कराई। करीब 5 घंटे से सर्च ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अकाउंटेंट का कोई सुराग नहीं मिला है। लापता अकाउंटेंट की पहचान तुषार केशरवानी (35) निवासी अतरसुइया के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पुरानी यमुना पुल पर उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली। पुलिस घटना की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में भतीजे ने चाचा का मर्डर किया: दोस्त के साथ मिलकर मारा, कमरे में मिला था करोड़पति साधु का खून से लथपथ शव आगरा में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह अछनेरा थाना क्षेत्र के सहाई गांव के बाहर प्लॉट पर बने कमरे में साधु का खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद और जमीन को वारदात की वजह बताया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। साधु रोज सुबह गाय को चारा डालने के लिए आते थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक नहीं पहुंचे तो परिजन प्लॉट पर उन्हें देखने गए। कमरे के अंदर शव पड़ा था और पास में खून से सनी ईंट मिली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पढ़िए पूरी खबर… गोंडा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; प्रिंसिपल की मौत, बाजार से लौट रहे थे गोंडा में बाइक सवार प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें प्रिंसिपल बाइक से आते दिख रहे हैं। सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो जाती है। हादसे में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। मौके पर भीड़ लग जाती है। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचती है। उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर जाती है। घटना 23 सितंबर यानी बुधवार की है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान प्रिंसिपल ने दम तोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)